सवाईपुर क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार रात्रि को एकाएक मौसम का मिजाज बदला और कुछ ही देर में मौसम ने करवट बदली, पहले क्षेत्र में तेज हवा चली, इसके बाद कुछ देर तक रिमझिम बारिश का दौर चला । सवाईपुर क्षेत्र के बड़ला, बनकाखेड़ा, ढ़ेलाणा, सोपुरा, खजीना, कांदा, चावंडिया आदि कई गांवों में शनिवार रात करीब 8 बजे मौसम का मिजाज बदला और आसमान में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजलियां चमकने लगी, वही कुछ देर में बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब 15-20 मिनट तक रिमझिम बारिश का दौर चला, बारिश के होने से लोगों को दिन भर की उमस और गर्मी से राहत मिली और ठंडी हवाओं ने मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया ।।